कांग्रेस मुक्त भारत तो संजय राऊत मुक्त शिवसेना चाहती है जनता – नितेश राणे 

Spread the love

कांग्रेस मुक्त भारत तो संजय राऊत मुक्त शिवसेना चाहती है जनता – नितेश राणे 

भाजपा विधायक नितेश राणे का संजय राऊत पर हमला, मदरसे वाले बयान को लेकर कहा मदरसों में ज्ञान कम आतंकवाद ज्यादा पढ़ाया जाता है

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – महाराष्ट्र भाजपा नेता नीतेश राणे ने शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को डुबाने का काम किया है। इसी वजह से जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा लगाया ना कि पहले भाजपा ने लगाया। लेकिन अब उद्धव ठाकरे की सेना में लोगों ने संजय राउत मुक्त युबीटी का नारा बुलंद किया है। यहां तक कि आदित्य ठाकरे और उनकी नाइट गैंग भी संजय राउत से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि इस देश में जितने अल्पसंख्यक हैं उन्हें कितना आरक्षण देना चाहिए इस पर चर्चा होनी चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक (हिंदुओं) को मार दिया जाता है, वहां उनकी एक नहीं सुनी जाती है। यहां के अल्पसंख्यकों को स्कीम, योजना और आरक्षण चाहिए। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में जबतक हिंदूवादी सरकार है, ऐसा नहीं होने वाला है। वैसे धर्म के नाम पर इस देश में आरक्षण नहीं दिया जाता। इसलिए उन्हें ऐसी मांग नहीं करनी चाहिए। अगर हिम्मत है तो रास्ते पर आकर दिखाएं। उन्हें वापस कैसे भेजना है यह हमें अच्छे से आता है। नीतेश राणे ने मदरसों को लेकर भी बयान जारी किया।

मदरसों को लेकर उन्होंने कहा कि मदरसों के माध्यम से आतंकी गतिविधियां होती हैं। वहां पर पढ़ाई कम और आतंकवाद ज्यादा सिखाया जाता है। आपको भारत में रहना है तो यहां के बच्चों के जैसे पढ़ाई क्यों नहीं कराते। आपको शरीयत की पढ़ाई करनी है। मदरसा बाहर से भला दिखता है लेकिन अंदर से आतंका की फैक्ट्री है। बता दें कि इससे पूर्व संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि पांच राज्यों में कांग्रेस जीत रही है। अगर मुकाबला कांटे का भी है तो यह भाजपा के लिए खतरे की घंटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon