कल्याण में मराठा क्रांती मोर्चा के कार्यकर्ताओं का साखली उपोषण
मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन को राज्य भर से मिल रहा समर्थन
आकीब शेख
कल्याण – महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समाज की लड़ाई अभी-भी जारी है। मराठा समाज के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने फिर एक बार अनशन का रास्ता अपना लिया है, और उन्हें राज्य भर से मराठा समुदाय का समर्थन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार से कल्याण में मराठा समाज के कार्यकर्ताओं ने अनशन शुरू कर मनोज जरांगे पाटिल के संघर्ष को समर्थन दिया है। आपको बतादें कि आरक्षण की मांग के लिए मराठा समुदाय बीते कई सालों से लड़ाई लड़ रहा है। समुदाय के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने जालना में कई दिनों तक भूख हड़ताल की। इसके बाद राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे के अलावा सभी प्रमुख नेताओं ने उनसे मिलकर आरक्षण देने के लिए एक महीने की मोहलत ली थी। लेकिन 40 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, पर सरकार ने अभी तक मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं दिया है। जिसके चलते हैं मराठा क्रांती मोर्चा के कार्यकर्ताओं में सरकार के प्रति भारी आक्रोश नजर आ रहा है। वही मनोज जरांगे पाटिल ने फिर एक बार सरकार के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया है इतना ही नहीं उन्होंने संपूर्ण मराठा समुदाय के लोगों से उनके आंदोलन में शामिल होने की और उन्हें साथ देने की अपील की थी। जिसका समर्थन करते हुए पूरे महाराष्ट्र में मराठा क्रांती मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी अनशन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कल्याण में तहसील कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने साखली उपोषण की शुरुआत कर दी है। आंदोलन का नेतृत्वकर कर रहे अरविंद मोरे ने कहा कि हमारे योद्धा मनोज जरांगे पाटील समाज के लिए जंग लड़ रहे हैं और हम सभी कार्यकर्ता उनके साथ है। जब तक सरकार हमें आरक्षण नहीं देती तब तक हम लड़ते रहेंगे।