लोहे के रॉड से 34 वर्षीय शख्स पर हुआ जानलेवा हमला 

Spread the love

लोहे के रॉड से 34 वर्षीय शख्स पर हुआ जानलेवा हमला 

अजहर शेख 

वसई : नालासोपारा थानांतर्गत एक 34 वर्षीय शख्स पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। इस संबंध में नालासोपारा पुलिस स्टेशन ने 2 नामजद व 2 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। यह घटना 17 फरवरी को घटी थी। मिली जानकारी के अनुसार, राकेश चुन्नीलाल सिंह (34), निवासी-नीलेमोरे नालासोपारा पश्चिम में रहता है। सिंह का व्यवसाय कंस्ट्रक्शन है। दर्ज शिकायत के अनुसार, पैसा विवाद को लेकर आकाश आंभोरे और उसके दो अज्ञात साथी ने सिंह को साईंनगर में आकाश आंभोरे के सदगुरु गैरेज में ले गए और उसके दो अज्ञात साथियों ने राकेश सिंह को जोर से पकड़ लिया और आकाश आंभोरे ने सिंह को लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सिंह का बाएं हाथ फ्रैक्चर व शरीर के अन्य जगहों पर चोट लग गई। साथ ही अमोल आंभोरे ने सिंह के साथ गाली-गलौज की और लकड़ी के डंडे से जमकर पिटाई की, यहां तक आकाश आंभोरे के साथ आये दो शख्स ने सिंह को धमकी देते हुए कहा कि,केस मत करना। हालांकि,नालासोपारा पुलिस ने शिकायतकर्ता सिंह की शिकायत पर आरोपी आकाश आंभोरे, अमोल आंभोरे व दो अन्य लोगों पर कलम 326,324,323 व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon