अकासा एयरलाइन के फ्लाइट में बम की अफवाह, मुंबई में कराई इमरजेंसी लैंडिंग 

Spread the love

अकासा एयरलाइन के फ्लाइट में बम की अफवाह, मुंबई में कराई इमरजेंसी लैंडिंग 

तलाशी के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, अफवाह फैलाने वाला सख्श सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – पुणे से दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइन की फ्लाइट की रात मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल टेकऑफ के बाद फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। जिसके बाद विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया, इस दौरान विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा।

रात 12:42 बजे फ्लाइट छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर लैंड हुई और सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। फ्लाइट में 6 क्रू मेंबर्स सहित कुल 185 यात्री सवार थे।

फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 2.30 बजे CISF के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजेबल स्क्वाड टीम ने फ्लाइट के यात्रीयों के सामान की गहनता से तलाशी ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जिस यात्री ने दावा किया था कि उसके बैग में बम है, उसे फ्लाइट लैंड होने के बाद सीने में दर्द की शिकायत होने के चलते तत्काल अस्पताल ले जाया गया। फ्लाइट में यात्री के साथ आए एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि सीने में दर्द के कारण उसने दवा ली थी। अकासा एयरलाइंस ने एक बयान में उक्त घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon