मकोका मामले में 6 साल से फरार रवि पुजारी गिरोह का गुर्गा, मुंबई अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार। ठाणे क्राइम ब्रांच ने ली कस्टडी 

Spread the love

मकोका मामले में 6 साल से फरार रवि पुजारी गिरोह का गुर्गा, मुंबई अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार। ठाणे क्राइम ब्रांच ने ली कस्टडी 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

ठाणे – कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी के गुर्गे विजय साल्वी उर्फ विजय ताम्बट को ठाणे पुलिस की अपराध जांच शाखा ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। 2017 में एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में विजय साल्वी के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MOCCA) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

2017 में कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी गिरोह के बदमाशों ने रोमा बिल्डर्स के महेंद्र पमनानी को जान से मारने की धमकी देते हुए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। कुछ दिन बाद रवि पुजारी के दो गुर्गों ने बिल्डर के ऑफिस में घुसकर फायरिंग कर दी थी, इसके बाद दोनों को ठाणे पुलिस के जबरन वसूली विरोधी दस्ते ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी विजय साल्वी फरार हो गया था। इसलिए ठाणे पुलिस ने विजय साल्वी के खिलाफ लूक आउट नोटिस जारी किया था। गुरुवार को जब विजय संयुक्त अरब अमीरात से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, तो अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया, उसके बाद उसे ठाणे अपराध जांच शाखा के जबरन वसूली विरोधी दस्ते द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon