जलसंकट को लेकर महिलाओं का हंडा-कलशी मोर्चा

Spread the love

जलसंकट को लेकर महिलाओं का हंडा-कलशी मोर्चा

कलशी सिर पर लेकर महिलाओं ने केडीएमसी तक किया पैदल मार्च

जलसंकट दूर नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा जन आंदोलन-नर्सिंग गायसमुन्द्रे

आकीब शेख

कल्याण – कल्याण में जल संकट की समस्या को लेकर महिलाओं ने केडीएमसी मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मोर्चे में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर राष्ट्रीय परिवर्तन पक्ष के अध्यक्ष नर्सिंग

गायसमुन्द्रे के अलावा भूमिपुत्र पार्टी के अध्यक्ष चंद्रकांत मोटे, संजय जाधव, पूर्व नगरसेवक भीमराव डोलस, अल्ताफ खान, मोहन कालन, इस्लाम खान एवं अकबर शेख सहित तमाम कार्यकर्ता एवं महिलाएं शामिल थीं। कल्याण के टाटा पावर हाउस स्थित सेवालाल मंदिर परिसर, गांधीनगर एवं जयभीम नगर की बस्तियों में रहने वाले लोग बीते 2 साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की किल्लत को लेकर गुरुवार को महिलाओं ने अपने सिर पर हंडा-कलशी लेकर टाटापावर हाउस से कल्याण मनपा मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डॉ.बाबासाहब आंबेडकर राष्ट्रीय परिवर्तन पक्ष के अध्यक्ष नर्सिंग गायसमुन्द्रे ने कहा कि सेवालाल मंदिर परिसर, गांधीनगर एवं जयभीम नगर की बस्तियों में बीते 2 साल से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसके कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी इमारतों में रहने वाले लोगों को 24 घंटे पानी मिल रहा है, पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। महिलाओं को पानी के लिए रोज दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की कमी के चलते नागरिकों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आज मनपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया है।

अधिकारियों को दिया ज्ञापन

नर्सिंग गायसमुन्द्रे की अगुवाई में आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें निवेदन देकर जलसंकट की समस्या से अवगत कराया।

गायसमुन्द्रे ने अधिकारियों को दी चेतावनी

इस दौरान गायसमुन्द्रे ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले एक सप्ताह में जलसंकट की समस्या हल नहीं हुई तो स्थानिक लोगों के साथ प्रशासन के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon