राह चलती महिला पर हमला कर मंगलसूत्र छीनने वाला गिरफ्तार

Spread the love

राह चलती महिला पर हमला कर मंगलसूत्र छीनने वाला गिरफ्तार

खड़कपाड़ा पुलिस ने महज कुछ घंटे में आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

आकीब शेख

कल्याण – कल्याण से सटे मोहना में दिनदहाड़े राह चलती एक महिला को चाकू से प्रहार करने के बाद उसका मंगलसूत्र लूटने की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। इस मामले में खड़कपाड़ा पुलिस ने महिला पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अश्विन सदाफुले बताया गया है जो उसी परिसर का निवासी है। घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे की है। जब प्रिया सावंत नामक महिला अपनी बच्ची को स्कूल से लेने के लिए जा रही थी। पैदल चलते हुए वह मोहना कॉलोनी के ऑफिसर क्वार्टर पर पहुंची। तभी आरोपी ने पीछे से आकर महिला के गले से मंगलसूत्र खींचने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया और शोर मचाना शुरू किया, तब बदमाश ने उसके पास मौजूद धारदार चाकू से महिला पर कई प्रहार कर दिए। उसके बाद गले से मंगलसूत्र झपटकर वह फरार हो गया। हमले में बुरी तरह घायल प्रिया सावंत के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लग गई। महिला को पहले तो कल्याण के रुक्मणीबाई अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने महिला को कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में रेफर कर दिया है। जहां फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है। उधर खड़कपाड़ा पुलिस की टीम ने महज 6-7 घंटे के भीतर हमलावर अश्विन सदाफूले को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon