दिल्ली में महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर क्या पक रहा है?

Spread the love

दिल्ली में महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर क्या पक रहा है?

उपमुख्यमंत्री अजित पवार की नाराजगी के बीच, अचानक मुख्य्मंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस दिल्ली रवाना। राजनितिक गलियारों में चर्चा तेज 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस मंगलवार को अचानक दिल्ली रवाना हो गये। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के दौरान वह भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ राज्य के हालात पर मंत्रणा करेंगे। यह पक्की खबर है कि दोनों नेता अचानक दिल्ली पहुंचे हैं जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से नाराज चल रहे हैं।

राज्य की राजनीति में कई अहम चर्चाएं सामने आ रही है। जिसमें प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री अजित पवार मंगलवार क़ो हुईं कैबिनेट बैठक से नदारद रहे,इसलिए अजित पवार की नाराजगी की चर्चा राजनीतिक गलियारे में होने लगी। इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार बीमार हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एकनाथ शिंदे और अजित पवार के बीच मनमुटाव की चर्चा जोरों पर चल रही है। इन सभी घटनाक्रमों के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वह वरिष्ठ नेताओं से मिलने गए हैं।

पिछले कुछ दिनों से राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की नाराजगी की चर्चा जोरों पर है। वह मंगलवार क़ो हुईं राज्य कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हुए। चर्चा है कि राज्य मंत्रिमंडल के रुके विस्तार और पालकमंत्री पद की अब तक अनसुलझी उलझन के कारण शिंदे-फडणवीस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से काफी दबाव है। क्या इसी के चलते राज्य के दोनों शीर्ष नेता दिल्ली गए हैं, यह चर्चा शुरू हो गयी है। क्योंकि राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा जरूरी ह।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस भाजपा के एक कार्यक्रम में थे, लेकिन उन्होंने अपना समापन भाषण समय से पहले खत्म कर दिया और तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर दिल्ली में महाराष्ट्र की राजनीति क़ो लेकर क्या पक रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon