मुंबई के ट्रॉम्बे स्थित फर्जी नर्सिंग होम पर छापा, बच्चा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Spread the love

मुंबई के ट्रॉम्बे स्थित फर्जी नर्सिंग होम पर छापा, बच्चा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

6 महिला आरोपियों में एक हिस्ट्रीशिटर महिला डॉक्टर भी शामिल 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई में मंगलवार 3 अक्टूबर क़ो एक बच्चा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, इसमें 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन्होंने एक नवजात को 5 लाख में बेचा था, गिरोह में एक फर्जी डॉक्टर भी शामिल थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रॉम्बे में एक फर्जी नर्सिंग होम चल रहा है, जहां से एक बच्चे को बिना किसी डॉक्यूमेंट के 5 लाख में बेचा गया। पुलिस ने सोमवार 2 अक्टूबर को छापा मारा और 2 महिलाओं को पकड़ लिया। इनके पास से बेचा गया बच्चा भी बरामद ककर लिया गया।

पहले पकड़ाई दो महिलाओं से पूछताछ में चार अन्य महिलाओं का पता चला, इनमें से एक महिला फर्जी डॉक्टर निकली। ये सभी गिरोह में शामिल थीं। आरोपियों में से एक के नाम पर इसी तरह के अपराध के 6 मामले पहले से ही दर्ज हैं।

इन महिलाओं को आईपीसी की धारा 370 (मानव तस्करी), बाल न्याय (बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण) अधिनियम और महाराष्ट्र मेडिकल प्रैक्टिसनर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon