भाजपा से दरकिनार की गई पंकजा मुंडे निकालेंगी शिव शक्ति यात्रा

Spread the love

भाजपा से दरकिनार की गई पंकजा मुंडे निकालेंगी शिव शक्ति यात्रा

दो महीने बाद राजनितिक ब्रेक से वापस लौटते ही किया ऐलान। 5000 किमी यात्रा के दौरान राज्य के सभी शक्तिपिठों और ज्योतिर्लिंगों का करेंगी दौरा 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – भारतीय जनता पार्टी की सचिव और मध्य प्रदेश की प्रभारी पंकजा मुंडे दो महीने के राजनितिक ब्रेक से वापस आ गई हैं। राज्य की राजनीती में दरकिनार किये जाने के बाद उन्होंने खुद दो महीने के राजनितिक ब्रेक का ऐलान किया था। इस ब्रेक अवधि के दौरान वह राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी तरह से राजनीतक तौर पर सक्रिय नहीं रही। ब्रेक से लौटने के बाद पंकजा मुंडे ने अब 11 दिवसीय शिव शक्ति यात्रा निकालने की घोषणा की है। वह सितंबर के पहले सप्ताह से 5000 किमी से अधिक की यात्रा करेंगी और राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में 11 ज्योतिर्लिंग मंदिरों और शक्तिपिठों का दौरा करेंगी। अब वे धार्मिक यात्रा के साथ – साथ राजनितिक यात्रा की भी योजना बना रही हैं।

पंकजा मुंडे ने एक्स हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह राज्य में ज्योतिर्लिंग और शक्तिपिठों के भगवान शिव की पूजा करने के लिए यात्रा है। उन्होंने श्रावण के पवित्र माह में दूसरे सोमवार के अवसर पर घर पर भगवान शिव की पूजा करने का अपना वीडियो ट्वीट किया और बाद में दौरे की घोषणा की।

अपने चाहने वालों और शुभचिंतकों से पंकजा मुंडे ने एक्स हैंडल के जरिये कहा कि आप सभी मुझसे बाहर आने और सामाजिक – राजनितिक समरोहों में भाग लेने का अनुरोध कर रहे हैं। मैं सक्रिय हूं और दिल्ली, मध्य प्रदेश का दौरा कर चुकी हूँ लेकिन मैं राजनितिक अवकाश पर थीं। मैं इस दौरान धार्मिक गतिविधियों में अधिक व्यस्त रही हूँ और उनमें मुझे शांति मिलती है। मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूँ और मैंने सोचा की क्यों न धार्मिक सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आप सभी से मिलूं। मैं राज्य में स्थित सभी ज्योतिर्लिंगों और शक्तिपिठों का दौरा करुँगी। मैं उन अन्य मंदिरों का भी दौरा करुँगी जो इन धार्मिक स्थलों के नजदीक हैं।

इस समय राज्य की सियासत में घमासान भरी राजनीती और अप्रत्यासित घटनाक्रम से माहौल गरमाया हुआ है। कई राजनितिक नेताओं ने ऐसी राजनीती से अपनी थकान साफ तौर पर जाहिर की है। इस बीच भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने घोषणा की है कि वह दो महीने के लिए राजनीती से ब्रेक लें रही हैं, क्योंकि वह एक ही तरह की राजनीती से थक गई हैं। इसके मुताबिक पंकजा मुंडे पिछले दो महीने से राजनीती से पूरी तरह दुऱ थीं। इस दौरान वह मिडिया से भी दुऱ रही। लेकिन अब दो महीने के राजनितिक ब्रेक के बाद पंकजा मुंडे सक्रिय हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon