अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 15 करोड़ से अधिक की कोकेन। भारतीय नागरिक समेत युगांडा की महिला गिरफ्तार 

Spread the love

अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 15 करोड़ से अधिक की कोकेन। भारतीय नागरिक समेत युगांडा की महिला गिरफ्तार 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक भारतीय यात्री को भारी मात्रा में कोकेन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई कोकेन की बाजार में कीमत 15 करोड़ से अधिक है। यह यात्री अदिस अबाबा (इथियोपिया) से मुंबई आया था।

डीयआरआई अधिकारी ने बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर यात्री को पकड़ा गया। उसके सामान में 1,496 ग्राम कोकेन मिला। वह नवी मुंबई के वाशी में रहने वाली एक महिला को कोकेन देने आया था। यह महिला युगांडा की नागरिक है। इन दोनों की गिरफ्तारी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon