ट्विटर ने बढ़ाई पांच भाजपा मुख्यमंत्रीयों की मुश्किल 

Spread the love

ट्विटर ने बढ़ाई पांच भाजपा मुख्यमंत्रीयों की मुश्किल 

नये ट्विटर यानी एक्स ऍप से मुख्यमंत्रियों का गोल्डन टिक हटा |हर घर तिरंगा अभियान के तहत DP चेंज करने के चलते हटा गोल्डन टिक 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X जो पहले ट्विटर था से योगी आदित्यनाथ समेत पांच भाजपा मुख्यमंत्रियों के अकाउंट से रविवार को गोल्डन टिक हट गया। इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऐप पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर हटाकर तिरंगे की तस्वीर लगाई थी।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 11 अगस्त 2023 को यह अभियान लॉन्च किया था। इसके तहत उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भारतीय तिरंगे को लगाने की अपील की थी। इसके बाद कई भाजपा नेताओं ने अपनी DP बदली थी।

DP बदलने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गोल्डन टिक वाला वैरिफिकेशन मार्क गंवा दिया है।इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का भी गोल्डन टिक चला गया है। दरअसल ऐसा एक्स ऐप की पॉलिसी के कारण हुआ है। पॉलिसी के मुताबिक, कोई भी यूजर वास्तविक नाम और डिस्प्ले फोटो के साथ ही वेरिफाइड अकाउंट्स चला सकता है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी DP चेंज कर तिरंगा लगाया है। हालांकि उनका ग्रे टिक हटाया नहीं गया है, वह बरकरार है। जिन भाजपा नेताओं को गोल्डन टिक हटा है वह भी जल्द ही रिस्टोर हो जाएगा। दरअसल पॉलिसी के मुताबिक अब एक्स मैनेजमेंट इन नेताओं की प्रोफाइल को फिर से रिव्यू करेगा। अगर सब कुछ गाइडलाइंस के तहत रहा तो इनके वैरिफिकेशन मार्क वापस आ जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने DP बदलने के साथ एक और अपील की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि हर घर तिरंगा अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है। देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। आइए 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। तिरंगे के साथ www.harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें।

आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री ने अभियान शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon