उद्यान एक्सप्रेस में छेड़खानी से नाकाम युवक नें महिला को धक्का देकर ट्रेन से गिराया और नकदी लुटकर फरार

उद्यान एक्सप्रेस में छेड़खानी से नाकाम युवक नें महिला को धक्का देकर ट्रेन से गिराया और नकदी लुटकर फरार

पीड़ित महिला की शिकायत पर दादर जीआरपी नें आरोपी को किया गिरफ्तार

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई के दादर स्टेशन पर उद्यान एक्सप्रेस में 29 साल की एक महिला यात्री के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की और महिला के विरोध करने पर उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

यह घटना 6 अगस्त की है ज़ब उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन पुणे से मुंबई जा रही थी। आरोपी महिला डिब्बे में जबरदस्ती घुस गया था। ट्रेन से नीचे गिरने पर महिला घायल भी हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन रात करीब 8.30 बजे जब ट्रेन अपने दूसरे आखिरी स्टेशन दादर को पार कर रही थी तभी आरोपी महिला डिब्बे में घुस गया। उस वक्त कंपार्टमेंट में बहुत कम यात्री थे। अधिकारी ने बताया कि उसने कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़ की और उसका नीला बैग छीन लिया, जिसमें नकदी थी।

अधिकारी ने आगे बताया कि जैसे ही महिला ने छेड़छाड़ और लूटपाट का विरोध किया, आरोपी ने उसे डिब्बे से बाहर धकेल दिया और भाग गया। रेलवे पुलिस (GRP) ने कहा कि महिला ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने से पहले CCTV फुटेज को स्कैन किया और प्रत्यक्षदर्शियों से बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon
%d bloggers like this: