क्या शिवसेना को मिलेगी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जगह?

Spread the love

क्या शिवसेना को मिलेगी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जगह?

गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली रवाना, अमित शाह से करेंगे मुलाकात। महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की सुगबुगाहट

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – राज्य में चल रही राजनितिक घटनाओं के बीच एक और खबर सामने आई है। गुरुवार शाम को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। खबर है कि एकनाथ शिंदे दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात करेंगे। इस दौरे को लेकर संभावना व्यक्त की जा रही है की इस बैठक में महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की जाएगी।

राज्य में पिछले कई महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ है। सरकार के नये कैबिनेट विस्तार में कौन – कौन शामिल होगा इसपर सभी की निगाहें टिकी हुईं हैं। इस बीच दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस बैठक में केवल मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। साथ ही इस बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसलिए अब यह देखना अहम होगा की क्या शिंदे गुट के सांसदों को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती है या नहीं?

इस मुलाकात के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा की असल में इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुईं है। विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कल देर रात भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और अमित शाह ने अहम बैठक की। बैठक के बाद यह जानकारी सामने आई है कि केंद्र सरकार में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस दिल्ली दौरे को अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon