राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं?

Spread the love

राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं?

फडणवीस ने कहा राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर अंतिम फैसला भाजपा संसदीय कमिटी तय करेगी। चुनाव जरूर साथ लड़ेंगे

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – 2024 में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा? यह प्रश्न अक्सर पूछा जाता है। इस मामले में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि इस संबंध में फैसला हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता यानी भाजपा का संसदीय बोर्ड लेगा। तो क्या एकनाथ शिंदे अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे? यह चर्चा राजनितिक गालियारों में बहस का विषय बनी हुई है।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर कड़ा रुख रखने वाले देवेन्द्र फड़नवीस हालांकि मुख्यमंत्री पद के भावी चेहरे के बारे में स्पष्ट बोलने से बचते रहे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में निर्णय वरिष्ठ स्तर पर भाजपा नेता ही लेंगे। मुख्यमंत्री पद को लेकर दिए गए देवेंद्र फड़णवीस के बयान की राज्य भर में खूब चर्चा हो रही है।

एक ओर जहां राज्य में सत्तारूढ़ शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे पर दलीलें दी जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी सरकार गिरने का दावा कर रहा है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस चुनाव के बाद राज्य में एक बार फिर शिंदे-फडणवीस की सरकार बनेगी?क्या उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की होगी मुख्यमंत्री पद पर वापसी? इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

देवेंद्र फड़नवीस ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हालांकि उस दावे के मुताबिक एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होना चाहिए। लेकिन देवेंद्र फड़णवीस ने संभावना जताई है कि उस वक्त अगर भाजपा को लगेगा कि अलग फैसला लेना चाहिए तो पार्टी अलग फैसला ले सकती है। इसलिए यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि गठबंधन की ओर से कोई अलग फैसला लिया जाएगा।

कौन होगा मुख्यमंत्री? देवेन्द्र फड़णवीस ने राय जताई कि ये सवाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी फैसले संसदीय समिति लेती है, इसलिए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon