कितने भी जानवर एकजुट हो जाएं, जंगल पर बादशाहत शेर की ही रहती है। नरेन्द्र मोदी अकेले शेर हैं – देवेंद्र फडणवीस

Spread the love

कितने भी जानवर एकजुट हो जाएं, जंगल पर बादशाहत शेर की ही रहती है। नरेन्द्र मोदी अकेले शेर हैं – देवेंद्र फडणवीस

कांग्रेस से निष्काषित आशीष देशमुख हुए भाजपाई, कार्यक्रम में फडणवीस ने साधा समूचे विपक्ष पर निशाना

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगल में कितने भी जानवर एकजुट होकर साथ आ जाएं लेकिन बादशाहत केवल शेर के पास ही रहती है। 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बादशाह साबित होंगे, और कोई भी उन्हें चुनौती नहीं दे सकेगा। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में भाजपा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 303 का आंकड़ा भी पार कऱ जाएगी। वह नागपुर में कांग्रेस से निष्काषित आशीष देशमुख के भाजपा में प्रवेश कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस दौरान फडणवीस ने 23 जून को बिहार में होने विपक्ष की रैली पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल पटना में रैली की योजना बना रही हैं, इससे पूर्व 2019 में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। तब 55 से कुछ कम नेताओं ने एक विशाल रैली में मंच साझा किया था, लेकिन नातिजों में कांग्रेस को केवल 48 सीटें ही मिल पायी। फडणवीस ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि कितने जानवर एकजुट हैं, हालांकि वह शेर का शिकार नहीं कर सकते। जंगल पर राज शेर ही करता है, और नरेंद्र मोदी राजा हैं। फडणवीस ने आगे कहा कि हालांकि मैं यह नहीं क़ह रहा हूं कि समुचा विपक्ष जानवर है।

विपक्ष को चुनौती देते हुए फडणवीस ने कहा कि विपक्ष चुनाव से पहले अपना नेता घोषित करे। विपक्ष में एक नेता पर सहमति नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस वामदल का समर्थन करती है इस लिए ममता बनर्जी नाराज हैं, वहीं नितीश कुमार के पास अपने खुद के बहुत सारे मसले हैं। फडणवीस ने कहा कि यहां भी हालत महाराष्ट्र जैसी है, महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस और राकांपा ने भीड़ जुटाई लेकिन नेता उद्धव ठाकरे बन गये, जिससे कांग्रेस और राकांपा में नाराजगी है।

फडणवीस ने कहा कि 2024 से पूर्व भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फुल कॉंफिडेंट है। 2014 में भाजपा को 13 करोड़ वोट मिले और उसने केंद्र में जीत हासिल की। साल 2019 में यह वोट बढ़कर 23 करोड़ पहुँच गया, आज मोदी के मन की बात 30 करोड़ लोग सुनते हैं। नरेन्द्र मोदी अकेले वह नेता हैं जो विभिन्न माध्यमों के जरिये जनता से सीधे संपर्क साधते हैं। 2024 के आम चुनावों में भाजपा 303 सीटों के आंकड़े को भी पार कर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon