भाजपा में शामिल हुए प्रकाश मुथा, कल्याण में कांग्रेस को झटका

Spread the love

भाजपा में शामिल हुए प्रकाश मुथा, कल्याण में कांग्रेस को झटका

कार्यकर्ता सम्मेलन में औपचारिक रूप से किया बीजेपी में प्रवेश

चुनावी मौसम में मुथा के जाने से कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

कल्याण – इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान जैन संघ के अध्यक्ष प्रकाश मुथा के भाजपा में जाने से कांग्रेस पार्टी को कल्याण में बड़ा झटका लगा है। प्रकाश मुथा शिक्षण मंडल के सभापति रह चुके हैं और कांग्रेस के पुराने नेता है। मुथा को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का काफी करीबी माना जाता है। यहीं कारण है कि अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होते ही प्रकाश मुथा ने बीजेपी का दामन थाम लिया। मंगलवार को राज्य के लोक निर्माण मंत्री रविंद्र चव्हाण, केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील, कल्याण पश्चिम के विधायक विश्वनाथ भोईर, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, राकांपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अप्पा शिंदे की उपस्थिति में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ प्रकाश मुथा ने औपचारिक रूप से भाजपा में प्रवेश किया। लोकसभा चुनाव के ऐन मौके पर मुथा का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए काफी नुकसान माना जा रहा है। बतादें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के भाजपा में जाने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि मुथा कभी-भी कांग्रेस का दामन छोड़ सकते हैं। आखिरकार मंगलवार रात बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों लोगों की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया।

कांग्रेस छोड़ने से कल्याण में राजनीतिक भूचाल-

प्रकाश मुथा एक कद्दावर नेता हैं। उनकी कल्याण के व्यापारियों में गहरी पैठ है। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में भी उनका विशिष्ट स्थान है। इसलिए पार्टी से अलग होने के बाद कांग्रेस में राजनीतिक भूचाल आ गया है, और भाजपा को मुथा के रूप में एक अनुभवी राजनीतिक चेहरा मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon