संजय राउत का आरोप हास्यस्पद,शिवसेना प्रवक्ता किरण सोनवणे का पलटवार
जमानत पर छूटे राउत फिर जा सकते है जेल-किरण सोनवणे
संजय राउत ने प्रधानमंत्री को लिखा है पत्र
श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन के वित्तीय लेन-देन की जांच की मांग
आकीब शेख
कल्याण – उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच की मांग की है। बतादें कि श्रीकांत शिंदे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सुपुत्र है और कल्याण के सांसद भी है। संजय राउत ने फाउंडेशन का नाम लेते हुए श्रीकांत शिंदे पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया और ईडी व सीबीआई जांच की मांग की। संजय राउत के आरोप पर शिवसेना शिंदे गुट के प्रवक्ता किरण सोनवणे ने जवाबी हमला किया है। सोनवणे ने कहा कि संजय राउत जैसे बड़े नेता का इस तरह आरोप लगाना हास्यस्पद बात है, क्योंकि श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन के काम उन्होंने देखे हैं और उनकी सराहना की है। किरण सोनवणे आगे कहा कि मुंबई के पत्रा चाल घोटाले के आरोप में संजय राउत स्वयं जेल जा चुके हैं। खिचड़ी घोटाले के तार भी संजय राउत से जुड़े हुए हैं। सोनवणे ने यह भी कहा कि राउत जमानत पर जेल से छूटे हुए हैं, हो सकता है भविष्य में उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ सकता हो। खुद भ्र्ष्टाचार में लिप्त संजय राउत का श्रीकांत शिंदे पर आरोप लगाना हास्यस्पद बात है ऐसा पलटवार किरण सोनवणे ने किया।