सोशल मिडिया पर शिंदे गुट – भाजपा में गर्मायी सियासत, रील वार शुरू

Spread the love

सोशल मिडिया पर शिंदे गुट – भाजपा में गर्मायी सियासत, रील वार शुरू

गणपत गायकवाड़ और किशोर गायकवाड़ के समर्थकों द्वारा एक-दूसरे को चुनौती और प्रति-चुनौती 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

कल्याण – भाजपा विधायक गणपत गायकवाड द्वारा शिवसेना (शिंदे गुट) शहर प्रमुख महेश गायकवाड पर गोली चलाने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गोलिबारी में घायल महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना मे बाद से कल्याण पूर्व में तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा हुआ है, और किसी अनहोनी को ध्यान में रखते हुए कल्याण पूर्व में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। हालांकि अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों दलों के समर्थकों द्वारा एक दूसरे के समर्थन का वीडियो वायरल किया जा रहा है। विधायक गणपत गायकवाड़ के समर्थक विधायक के रील्स वायरल कर रहव हैं, तो दूसरी ओर महेश गायकवाड़ के समर्थकों द्वारा भी सोशल मीडिया पर शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के समर्थन में रील्स वायरल की जा रही है। एक-दूसरे को चुनौती देने वाली ये रील्स वायरल होने के बाद से अब सोशल मीडिया पर भी माहौल गर्मा रहा है।

इन सबके बीच सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे ने ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में महेश गायकवाड़ से मुलाकात की और बताया कि महेश की सेहत में सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon