उद्धव गुट द्वारा संचालित कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी पर लगा 2.58 करोड़ की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप 

Spread the love

उद्धव गुट द्वारा संचालित कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी पर लगा 2.58 करोड़ की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हाल ही में एक बीमा कंपनी में काम करने वाले दिनेश बोभाटे नामक व्यक्ति के खिलाफ बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। बोभाटे ठाकरे गुट द्वारा संचालित एक कर्मचारी संगठन में पदाधिकारी हैं और ठाकरे गुट के एक बड़े नेता के करीबी बताए जाते हैं। सीबीआई के रिश्वत निरोधक विभाग ने हाल ही में यह मामला दर्ज किया है। इसमें बोभाटे पर 2 करोड़ 58 लाख रुपये की बेहिसाब संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया गया है।

सीबीआई द्वारा दायर आरोप पत्र के अनुसार दिनेश बोभाटे ने 1 अप्रैल 2014 से 11 जुलाई 2023 की अवधि के दौरान न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के लोअर परेल कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के रूप में काम करते हुए, गलत तरीके से बेहिसाब संपत्ति अर्जित की। बोभाटे पर अपने और अपनी पत्नी के नाम पर कुल ज्ञात आय का 36.43 प्रतिशत से अधिक 2 करोड़ 58 लाख 69 हजार 578 रुपये की बेहिसाब संपत्ति जमा करने का आरोप लगाया गया है। इसके मुताबिक सीबीआई ने बोभाटे और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon