डोंबिवली में भाजपा को झटका, विकास म्हात्रे ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Spread the love

डोंबिवली में भाजपा को झटका, विकास म्हात्रे ने दिया पार्टी से इस्तीफा

पत्नी कविता म्हात्रे ने भी छोड़ी पार्टी

मनपा के स्थायी समिति सभापति रह चुके है विकास म्हात्रे

आकीब शेख

कल्याण – लोकसभा चुनाव से पहले डोंबिवली में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के दिग्गज नेता एवं केडीएमसी के पूर्व स्थायी समिति सभापति विकास म्हात्रे ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। केवल विकास म्हात्रे ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी कविता विकास म्हात्रे जो कि नगरसेविका रह चुकी है, उन्होंने भी भाजपा को राम-राम कर दिया है। पार्टी को भेजे गए इस्तीफे में विकास म्हात्रे ने कहा कि केंद्र और राज्य में सत्ता होने के बावजूद भी विकास कामों की पूर्तता के लिए निधि नहीं मिल रही है। उन्होंने यह भी लिखा है कि प्रभाग के अनेक विकास काम रुके हुए हैं, जिसके चलते उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि देखा जाए तो डोंबिवली, लोक निर्माण मंत्री रविंद्र चव्हाण का चुनाव क्षेत्र है। बावजूद इसके बीजेपी पदाधिकारियों के वार्ड में काम नहीं हो रहा है। विकास म्हात्रे द्वारा लिया गया इस्तीफे का निर्णय भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं राजनीतिक गलियारों में उनके इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गरम है। आगे म्हात्रे की क्या भूमिका होगी यह आने वाला समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon