म्हाडा करेगा अपने रिक्त प्लाटों की नीलामी 

Spread the love

म्हाडा करेगा अपने रिक्त प्लाटों की नीलामी 

जो अधिक ऑफर देगा, उसे जमीन मिलेगी, कीमत तय होने के बाद नीलामी का विज्ञापन जारी करेगी म्हाडा 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई बोर्ड ने अब अपने खाली प्लॉट की नीलामी करने की योजना बनाई है। म्हाडा को जो सबसे अधिक ऑफर देगा, उसे जमीन दे दी जाएगी। सभी विभागीय अधिकारियों को उनके क्षेत्र में उपलब्ध प्लॉट की जानकारी देने को कहा गया है। प्लॉट की जानकारी प्राप्त होने के बाद क्षेत्र के हिसाब से उसकी कीमत तय की जाएगी। कीमत तय होने के बाद नीलामी के विज्ञापन जारी होंगे। मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में म्हाडा के कई रिक्त प्लॉट उपलब्ध हैं।

मुंबई में मौजूद म्हाडा के कई प्लॉट स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, खेल के मैदान और मनोरंजन कार्यों के लिए आरक्षित हैं। हालांकि वर्षों से यह प्लॉट रिक्त पड़े हुए हैं। कोई निर्माण कार्य नहीं होने के कारण बोर्ड को आए दिन अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से निपटने के लिए म्हाडा ने शर्तों के साथ अब अपने प्लॉट को बेचने की योजना बनाई है।

म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बिक्री के बाद भी प्लॉट पर आरक्षण जारी रहेगा। प्लॉट लेने वालों को आरक्षण के तहत उस प्लॉट का उपयोग करना होगा। प्लॉट की बिक्री से बोर्ड की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। दरअसल पिछले साल मुंबई बोर्ड ने 4,082 घरों की लॉटरी जारी की है। इस वर्ष करीब 2,000 घरों की लॉटरी जारी होने की योजना पर काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon