घर में घुसकर महिला वकील का अपमान

घर में घुसकर महिला वकील का अपमान

तीन के खिलाफ मामला दर्ज

आकीब शेख

कल्याण – पचास वर्षीय एक महिला वकील के घर में घुसकर उसके साथ बदतमीजी और छेड़खानी करने के आरोप में कल्याण की बाजारपेठ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना बाजारपेठ थाना क्षेत्र की है। समीर मोमीन, समीर की पत्नी और नीलोफर शेख यह तीनों आरोपियों के नाम हैं, जिनकी बाजारपेठ पुलिस तलाश कर रही है। महिला वकील और आरोपी एक ही सोसाइटी के रहने वाले हैं। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने महिला वकील के घर जाकर उन्हें और उनके बेटे को मारने की धमकी दी, और अश्लील भाषा में गाली-गलौज भी किया। “तू वकील है, मैं तेरे घर में घुसकर बोलूंगा, तो क्या कर लेगी” इस प्रकार के अभद्र शब्दों का उपयोग कर आरोपियों ने महिला वकील का अपमान किया। वकील की शिकायत पर बाजारपेठ पुलिस ने समीर मोमीन, समीर की पत्नी और नीलोफर शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon