मुकेश अंबानी के बाद अब रतन टाटा को मिली जान से मारने की धमकी 

Spread the love

मुकेश अंबानी के बाद अब रतन टाटा को मिली जान से मारने की धमकी 

कॉल करने वाले की लोकेशन कर्नाटक, लेकिन आरोपी पुणे से गिरफ्तार 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – उद्योगपति रतन टाटा को कथित तौर पर धमकी देने वाले शख्स का लोकेशन कर्नाटक में मिलने के बाद उसे मुंबई पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि कॉल करने वाला व्यक्ति सिजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित है, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है, उसकी काउंसलिंग और पूछताछ जारी है। आरोपी ने इंजिनियरिंग के बाद फाइनेंस में एमबीए किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस शख्स ने पुलिस से रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा। ऐसा न करने पर चेतावनी दी कि रतन टाटा का हश्र साइरस मिस्त्री जैसा होगा।

बता दें कि साइरस मिस्त्री की 4 सितंबर, 2022 को एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, इसलिए मुंबई पुलिस ने इस फोन कॉल को गंभीरता से लिया। पुलिस धमकी देने वाले के पुणे स्थित आवास पर पहुंची, तो पता चला कि वह पिछले पांच दिनों से लापता है। पुणे के भोसरी थाने में उसकी पत्नी ने पति के मिसिंग केस दर्ज कराई है।

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले का लोकेशन कर्नाटक मिला था, हालांकि वह पुणे का रहनेवाला है। उसने जिस फोन से मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया था, वह भी चोरी का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon