मराठा आरक्षण के समर्थन में उतरा धनगर समाज। अगले महीने भव्य मोर्चा निकालने की दी चुनौती

Spread the love

मराठा आरक्षण के समर्थन में उतरा धनगर समाज। अगले महीने भव्य मोर्चा निकालने की दी चुनौती

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

ठाणे – मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर सकल मराठा समुदाय के कार्यकर्ताओं ने ठाणे में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। रविवार को इस शृंखलाबद्ध अनशन का समस्त धनगर समाज ने समर्थन किया। उन्होंने यह भी चेतावनी भी दी है कि नवंबर महीने में धनगर समुदाय की ओर से ठाणे में एक भव्य मोर्चा निकाला जाएगा। सकल मराठा समाज के पदाधिकारियों ने शनिवार से ठाणे में कलेक्टर कार्यालय के पास शृंखलाबद्ध अनशन शुरू कर दिया है।

रविवार को यहां बड़ी संख्या में धनगर समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने के लिए कई मोर्चे निकाले गए, लेमिन सरकार ने अभी तक स्थायी आरक्षण नहीं दिया। सरकार ने धनगर समाज के साथ भी ऐसा ही किया है, धनगर समाज 65 वर्षों से अनुसूचित जनजाति आरक्षण लागू करने के लिए मोर्चा और आंदोलन कर रहा है, लेकिन सरकार ने आज तक आरक्षण लागू नहीं किया है। इसलिए सकल धनगर समुदाय के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने ठाणे में मराठा आरक्षण आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है ताकि धनगर और मराठा समुदाय को आरक्षण मिले। सरकार ने धनगर समुदाय से 50 दिन की मोहलत मांगी थी, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नवंबर महीने में धनगर समुदाय की ओर से ठाणे में एक भव्य मोर्चा भी निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon