डोंबिवली में प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा बेचने वाला दोपहिया चालक गिरफ्तार। मानपाड़ा पुलिस ने जब्त किया 99 हजार का गुटखा 

Spread the love

डोंबिवली में प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा बेचने वाला दोपहिया चालक गिरफ्तार। मानपाड़ा पुलिस ने जब्त किया 99 हजार का गुटखा 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

डोंबिवली – दोपहिया वाहन की सीट के निचे बनाये गये बॉक्स में प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखे की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को मानपाड़ा पुलिस ने अंबरनाथ तालुका के व्दारली से गिरफ्तार किया है। यह पान मसाला और गुटखा डोंबिवली, कल्याण क्षेत्र में पान टपरी चालकों को बेचने का काम करता था। गिरफ़्तार व्यक्ति का नाम सुनील कुमार मिश्रा है, जो दोपहिया वाहन की डिक्की में गुटखा छिपाकर डोंबिवली इलाके में पान टपरी पर बेचता है। पुलिस ने कहा कि वह अंबरनाथ तालुक के व्दारली गांव में रहता है।खोणी गांव के पास म्हाडा कॉलोनी स्थित अवनी पान टापरी चालक बृजुलकुमार इंदीपकुमार सिंह – 27 मिश्रा से गुटखा खरीदते समय पुलिस के जाल में फंस गया।

एक अज्ञात व्यक्ति मानपाडा पुलिस स्टेशन सीमा क्षेत्र में दोपहिया वाहन पर गुटखा बेच रहा है, उक्त जानकारी मानपाड़ा पुलिस को मिली। सुचना के आधार पर पुलिस ऐसे ही एक संदिग्ध बाइक सवार की तलाश कर रही थी। मानपाड़ा पुलिस थाने के कांस्टेबल शांताराम कसबे और उनके सहयोगी खोणी इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक बाइक सवार संदिग्ध हालत में घूमता नजर आया। पुलिस ने उसे रोका और पूछा कि वह कहां जा रहा है और वास्तव में वह कहां रहते हैं। संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को गोलमोल जवाब दिये, पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने उसकी बाइक की तलाशी ली और सीट के निचे बने बॉक्स में उन्हें गुटखा का स्टॉक मिला। आरोपी मिश्रा ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह खुदरा के माध्यम से पान टपरी चालकों को स्टॉक बेच रहा था। गुटखा विक्रेता मिश्रा और अवनी पान टपरी मालिक सिंह को पुलिस ने हिरासत में लें लिया। कांस्टेबल कस्बे की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पिछले छह माह के दौरान ठाकुर्ली, 90 फीट रोड, पत्रीपूल क्षेत्र के पान टापरी पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसे तिलकनगर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon