मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, वर्सोवा – बांद्रा सी लिंक कहलायेगा सावरकर सेतु और एमटीएचएल न्हावा शेवा अटल सेतु के नाम से जाना जायेगा

Spread the love

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, वर्सोवा – बांद्रा सी लिंक कहलायेगा सावरकर सेतु और एमटीएचएल न्हावा शेवा अटल सेतु के नाम से जाना जायेगा

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – राज्य की शिंदे – फडणवीस सरकार ने वर्सोवा – बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि हमने वर्सोवा – बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मन्त्रीमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट ने बनने जा रहे वर्सोवा – बांद्रा सी लिंक का नाम सावरकर के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और एमटीएचएल का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शिवड़ी न्हावा शेवा अटल सेतु करने का भी फैसला कहा है। एकनाथ शिंदे ने पिछले महीने कहा था कि वर्सोवा – बांद्रा सी लिंक का नाम सावरकर के नाम पर रखा जायेगा।

इस सी लिंक का 17 किलोमीटर तक विस्तार किया जायेगा, जो अँधेरी को बांद्रा – वर्ली सी लिंक से जोड़ेगा, जो कोस्टल रोड का हिस्सा है। एमटीएचएल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। इस काम के इसी साल दिसम्बर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उनकी सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना की सीमा अब 2 लाख रूपये से बढाकर 5 लाख रूपये करने का भी बड़ा निर्णय लिया है, और इसका लाभ राज्य के सभी लोगों को दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon