एक जुलाई को आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में मनपा मुख्यालय पर शिवसेना का मोर्चा

Spread the love

एक जुलाई को आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में मनपा मुख्यालय पर शिवसेना का मोर्चा

उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा नाजायज सरकार जनता का पैसा लूट रही है। मनपा की एफडी से सात से आठ करोड़ निकाले गए, इसका जवाब जनता लेगी

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – मुंबई महानगर पालिका में कैग रिपोर्ट के मुताबिक हुए 12 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले की जाँच के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष एसआईटी गठित कर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को घेरने की तैयारी कर रही है। इसके विपरीत अब खुद शिवसेना युबीटी ने मुंबई महानगर पालिका कार्यालय पर शिंदे सरकार के खिलाफ मोर्चा निकालने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

बृह्नमुम्बई महानगर पालिका को भंग हुए एक साल बीत चुका है, लेकिन नाजायज सरकार में चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है। पैसा बर्बाद हो रहा है, जवाब देने वाला कोई नहीं है। उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि चुनाव भी बारिश की तरह लंबे होते जा रहे हैं। मुंबई का कोई सरपरस्त नहीं बचा है, इसलिए जो हो रहा है वह केवल लूटने का काम हो रहा है। उद्धव ठाकरे ने ऐलान करते हुए कहा कि इस लूटपाट के खिलाफ शिवसेना युबीटी एक जुलाई को मुंबई महानगर पालिका पर विराट मार्च निकालेगी।

मुंबई के विकास कार्य मुंबई महानगर पालिका की जमा पूंजी से किया जा रहा है, इन एफडी से अब तक काफी पैसा खर्च हो चुका है। यह सब जनता का पैसा है, जनता का पैसा लूटने वालों को हिसाब देना होगा। पहली जुलाई को हम एक विशाल मार्च निकालने जा रहे हैं। हम मुंबईकरों के मन में छाए असंतोष को तोड़ने जा रहे हैं। इन सबका जवाब देने वाला कोई नहीं है। एक समय था जब मुंबई महानगर पालिका 650 करोड़ की एफडी के साथ पहले नंबर पर थी, अब यह मुंबई महानगर पालिका 92 हजार जमा पूंजी तक पहुँच गई है। ये सारे पैसे महानगर पालिका के पास जमा थे। इनका उपयोग कोस्टल सड़क, सार्वजनिक उपयोग के लिए किया जा रहा था। अब किसी भी काम की परवाह किए बिना महानगर पालिका के पैसे का बेधड़क इस्तेमाल किया जा रहा है। इस लिए मनपा पर यह मार्च आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में निकाला जाएगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरे कानों में खबर आई है कि उस एफडी से सात से आठ हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, इस पैसे का हिसाब देना होगा। उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि हम 1 जुलाई को मुंबई महानगर पालिका के खिलाफ विशाल मार्च निकालने जा रहे हैं। नाजायज सरकार अभी जो कह रही है वह चोर मचाये शोर वाली बात है। यह सरकार चोर की तरह काम कर रही है और चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर देती है, जिससे लोगों का ध्यान दूसरी ओर आकर्षित हो जाता है।

देशद्रोही देशद्रोही ही रहेगा चाहे कुछ भी हो जाए। लोगों के दिलों में उसके खिलाफ नाराजगी है, इसलिए वह कितनी भी कोशिश कर ले, उसके माथे पर लगी विश्वासघात की छाप नहीं मिटेगी। उद्धव ठाकरे ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon