छत्रपति संभाजी नगर में एनआईए की छापेमारी नौ संदिग्धों स्थानों से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद 

Spread the love

छत्रपति संभाजी नगर में एनआईए की छापेमारी नौ संदिग्धों स्थानों से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद 

छापेमारी के दौरान एक शख्स गिरफ्तार, जांच में आपत्तिजनक विडियो ISIS को भेजने का हुआ खुलासा

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में कई स्थानों पर छापेमारी की और ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस केस में एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। अब तक की जांच में मोहम्मद जोहेब खान नामक की महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश में कथित संलिप्तता पाई गई। एनआईए ने छत्रपति संभाजी नगर में कुल नौ संदिग्धों के आवासीय परिसरों पर छापेमारी की। छापेमारी में कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

एनआईए की जांच में यह बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी जोहेब और अन्य संदिग्ध भारत और विदेश दोनों में आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अपने विदेश स्थित आकाओं के साथ लगातार संपर्क में थे। यह लोग आपत्तिजनक विडियो भी साझा कर रहे थे। 26/11 के हमले से पहले जब डेविड हेडली मुंबई रेकी करने आया था, तो उसने भी मुंबई में कई उन जगह के विडियो पाकिस्तान शेयर किए थे, जहां 26/11 को फिदायीन हमला हुआ था।

पिछले एक माह में महाराष्ट्र में ISIS से जुड़ा यह दूसरा बड़ा केस है। जनवरी में महाराष्ट्र एटीएस ने एक कंप्यूटर इंजीनियर को अरेस्ट किया था, जो एक पाकिस्तानी लड़की के मार्फत ISIS के मुख्यालय सीरिया में रकम भेजता था। एंटी टेरर एजेंसी ने महाराष्ट्र के साथ अन्य राज्यों में छापेमारी की थी। यह छापेमारी पिछली साल दिसंबर महीने में हुई थी। तब NIA ने 40 स्थानों पर छापेमारी करने के बाद 13 संदिग्धों को दबोचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon