पति की नपुंसकता से परेशान पत्नी ने पुलिस में की शिकायत

Spread the love

पति की नपुंसकता से परेशान पत्नी ने पुलिस में की शिकायत

शारिरिक सुख नहीं दे सकता पति, पत्नी ने लगाया आरोप

धोखे में रखकर की शादी, मामले की जांच में जुटी महिला पुलिस अधिकारी

आकीब शेख

कल्याण – कल्याण में एक हाईप्रोफाइल इलाके की महिला ने अपने पति के उपर नपुंसकता का आरोप लगाते हुए खड़कपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका पति उसे शारीरिक सुख नहीं दे रहा था। इसलिए उसने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस के अनुसार शहाड़ की रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला ने अपने 40 वर्षीय पति के खिलाफ खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत की है कि शादी से पहले उसके पति ने यह नहीं बताया कि वह शारीरिक सुख नहीं दे सकता है।

धोखे में रखकर की शादी-

पत्नी ने शिकायत में कहा है कि उसे धोखे में रखकर शादी की गई है। साथ ही शादी से पहले उसके पति ने यह बात छुपाई थी। पुलिस के अनुसार महिला ठाणे जिले के शहापुर तहसील के सुदूर गांव की रहने वाली है। पिछले साल जून में उसकी शादी शहाड के एक 40 वर्षीय व्यक्ति से हुई थी। शादी से पहले जब महिला के रिश्तेदारों ने लड़के से पूछा कि उसने शादी में इतनी देरी क्यों की, तो उसने कारण बताया कि वह सरकारी नौकरी पाने की कोशिश कर रहा था। महिला को उसका पति इसलिए पसंद आया, क्योंकि वह पढ़ा-लिखा था। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी, लेकिन शादी के बाद उसका पति अजीब व्यवहार करने लगा। महिला परेशान हो गई और उसने ससुराल छोड़ दिया। उसके बाद फिर ससुराल वालों के मनाने पर वह वापस लौट आई।

नपुंसक निकला पति-

ससुराल लौटने के बाद उसे अपने पति में दोष स्पष्ट दिखाई देने लगा। वह डॉक्टर से कुछ दवाएं ले रहा था। जब महिला ने डॉक्टर से इस बारे में पूछा तो डॉक्टर ने कहा कि पति में सेक्शुअल प्रॉब्लम है। उसे लगने लगा कि उसका पति नपुंसक है, और उसे कभी शारीरिक सुख नहीं मिलेगा।

पुलिस से की शिकायत-

यह सारी बातें जानने के बाद महिला को काफी झटका लगा और वह चिंतित रहने लगी। अंत में महिला ने कल्याण के खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन में विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच एक महिला पुलिस अधिकारी कर रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon