नायगांव में 47 वर्षीय शख्स की दर्दनाक हत्या

Spread the love

नायगांव में 47 वर्षीय शख्स की दर्दनाक हत्या

अजहर शेख

वसई : नायगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 47 वर्षीय शख्स की दर्दनाक हत्या होने की घटना सामने आई है। इस हत्या के मामले में नायगांव पुलिस (मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय) ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कलम 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, भागोजी वसंत उत्तेकर (47), निवासी-विराटनगर विरार पश्चिम में रहता था। जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी को दोपहर 1 बजे के आसपास नायगांव रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में पुरुष शौचालय के 100 मीटर दक्षिण में तिवर झाड़ स्थित अज्ञात कारणों से अज्ञात आरोपी ने भागोजी वसंत उत्तेकर (47) के गर्दन, पेट, छाती, बगल पर किसी धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर उसकी हत्या कर दी। नायगांव पुलिस ने मौके पर पहुँची और शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सागर टिलेकर ने बताया है कि, उपरोक्त घटना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही आरोपी पकड़े जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon