श्री संत नामदेव महाराज जी की जयंती प्रदेश स्तर पर मनाई जानी चाहिए – कपिल पाटिल

Spread the love

श्री संत नामदेव महाराज जी की जयंती प्रदेश स्तर पर मनाई जानी चाहिए – कपिल पाटिल

केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भिवंडी – केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अनुरोध किया है कि सरकार को देशभर में अभंग और कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक जनजागृति का प्रचार प्रसार करने वाले श्री संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती राज्य स्तर पर मनानी चाहिए। गौरतलब हो कि श्री संत शिरोमणि नामदेव महाराज वारकरी संप्रदाय के महान संत के रूप में जाने जाते हैं।

वह शिम्पी समाज के आदर्श माने जाते हैं, जिनके देश भर में लाखों की संख्या में अनुयाई है। श्री संत नामदेव ने पंजाब के श्रीक्षेत्र घुमान में 18 वर्षों तक रहकर समाज को दिशा देने का काम किया। पंजाब में उन्हें संत भगत नामदेव के नाम से जाना जाता है। सिख धर्म की प्रमुख पवित्र पुस्तक गुरु ग्रंथ सहाबा में संत नामदेव के 61 दोहे हैं। पंजाब सरकार ने घुमान में उनके नाम पर एक विश्वविद्यालय शुरू करने की घोषणा की है। इस पृष्ठभूमि में केंद्रीय संगठन अखिल भारतीय श्री क्षत्रिय अहीर शिम्पी समाज ने मांग की है कि राज्य सरकार संत नामदेव की जयंती महाराष्ट्र में भी मनाये। केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लिखित पत्र भेज कर अनुरोध किया है कि राज्य सरकार को संत नामदेव महाराज की जयंती मनाने का निर्णय लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon