ढाबे पर खाने के दौरान विवाद, युवती के साथ छेड़छाड़

Spread the love

ढाबे पर खाने के दौरान विवाद, युवती के साथ छेड़छाड़

पीड़िता की सहेलियों के साथ भी मारपीट

डोंबिवली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

आकीब शेख

कल्याण – डोंबिवली के रामनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक ढाबे में तीन युवतियों के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सुमित गायकवाड, राहुल शेलार, सुमित काले और दानिश खान नामक चार लोगों के खिलाफ धारा 354 का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक घटना 16 नवंबर की रात 9 से 9:30 बजे के दरमियान की है जब पीड़ित लड़कियां ढाबे पर खाना खाने के लिए आई थीं। ढाबे के म्यूजिक सिस्टम में सुमित गायकवाड के ब्लूटूथ से मराठी गाना बज रहा था। तभी उन लड़कियों ने सुमित से हिंदी गाना लगाने की मांग की। जिसे लेकर उन लोगों में बहस हुई। सुमित के दोस्तों ने इस बहस बाजी का वीडियो रिकॉर्ड किया। जब लड़कियों ने यह वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो उस बात से नाराज होकर सुमित ने पीड़िता को अश्लील तरीके से हाथ लगाया और उसके दोस्तों ने पीड़ित लड़की की सहेलियों के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर डोंबिवली रामनगर पुलिस ने चारों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon