आधा नहीं, पूरा आरक्षण लेंगे। कोई भी ताकत आ जाए, महाराष्ट्र के मराठा अब नहीं रुकेंगे – मनोज जरांगे 

Spread the love

आधा नहीं, पूरा आरक्षण लेंगे। कोई भी ताकत आ जाए, महाराष्ट्र के मराठा अब नहीं रुकेंगे – मनोज जरांगे 

मराठा आरक्षण को लेकर पुणे-मुंबई हाइवे जाम। धाराशिव में रोकी गई ट्रेन रोकी, मराठवाड़ा के आठ जिलों में उग्र प्रदर्शन। सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसक हो गया है। यह राज्य के मराठवाड़ा इलाके के 8 जिलों में फैल गया है। इनके अलावा पुणे, अहमदनगर में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर 6 किमी जाम लग गया, साथ ही इन शहरों में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।

बीड और माजलगांव के बाद मंगलवार को जालना के पंचायत बॉडी ऑफिस में आग लगा दी गई। इसके पहले उमरगा कस्बे के नजदीक तुरोरी गांव में भी सोमवार देर रात आगजनी हुई। तुरोरी में प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक डिपो की एक बस में आग लगा दी थी। आनन फानन में राज्य सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

उधर इस आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित बीड शहर के बाद उस्मानाबाद में भी प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है, साथ ही बीड में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वहीं जालना शहर में भी पिछले 12 घंटों में तीन लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके चलते यहां भी पिछले 13 दिनों से प्रदर्शन जारी है।

सूत्रों के मुताबिक शिंदे सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है, जिसमें मराठाओं को आरक्षण देने के लिए अध्यादेश लाया जा सकता है।

आंदोलन के नेता मनोज जारंगे ने कहा कि आधा नहीं हम पूरा आरक्षण लेंगे। कोई भी ताकत आ जाए, महाराष्ट्र के मराठा अब नहीं रुकेंगे। विधायकों, सांसदों को आरक्षण मिलने तक मुंबई में रहना चाहिए। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार 11 बजे राज्यपाल रमेश बैस से राजभवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार रात राज भवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। बीड कलेक्टर दीपा मुधोल-मुंडे ने कहा कि सोमवार देर रात हालात ठीक नहीं थे, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में हैं। सभी दुकानें और मार्केट बंद हैं।

उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में कहा कि मराठा आरक्षण पर अभी तक कोई तोड़ नही निकाला जा सका है। आरक्षण पर रास्ता निकालिए, हम आपके साथ हैं,जरूरत पड़े तो संसद का विशेष अधिवेशन बुलाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon