दिल्ली का बाइक राइडर कल्याण में नकली नोटों समेत गिरफ्तार

Spread the love

दिल्ली का बाइक राइडर कल्याण में नकली नोटों समेत गिरफ्तार

500,200,100 रुपये के जाली नोट बरामद

आकीब शेख

कल्याण – कल्याण में एक केला बेचने वाले की सतर्कता से नकली नोटों का सौदागर गिरफ्तार हुआ है। नकली नोटों के इस सौदागर का नाम अंकुश सिंह बताया जा रहा है, जो दिल्ली में रैपिडो गाड़ी चलाता है। महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के इंचार्ज शैलेश सालवी ने बताया कि पकड़ा गया नकली नोटों का सौदागर दिल्ली से मुंबई अपने एक रिश्तेदार के यहां आया था। दिल्ली जाते समय उसने कल्याण स्टेशन के पास केला खरीदा। केले वाले ने नकली नोट पहचान लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। महात्मा फुले पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अंकुश सिंह को हिरासत में लिया, और तलाशी के दौरान उसके पास से 13 हजार के नकली नोट बरामद हुए, जिसमें 500, 200 और 100 के नोट शामिल थे। थाना इंचार्ज शैलेश सालवी के अनुसार नकली नोटों का यह सौदागर सामान खरीदने के बहाने खुदरा विक्रेताओं को नकली नोट देकर शेष रकम वापस ले लेता था। कल्याण पुलिस के अनुसार ये नोट अंकुश सिंह को बाजार में चलाने के लिए दिए गए थे, जिसके बदले में उसे कमीशन मिलता था। फिलहाल कल्याण की महात्मा फुले पुलिस और एनआईए की टीम इस मामले की जांच कर रही है, कि इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon