डोंबिवली में उबाठा गुट को एक और झटका, उपजिला प्रमुख और पूर्व नगरसेविका शिवसेना में हुए शामिल

Spread the love

डोंबिवली में उबाठा गुट को एक और झटका, उपजिला प्रमुख और पूर्व नगरसेविका शिवसेना में हुए शामिल

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में किया प्रवेश

ठाणे – कल्याण लोकसभा में शिवसेना उद्धव गुट को एक बार फिर झटका लगा है। कल्याण ग्रामीण में उबाठा के उपजिला प्रमुख प्रकाश म्हात्रे और पूर्व नगरसेविका प्रेमा प्रकाश म्हात्रे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के ठाणे स्थित आवास पर शिवसेना में शामिल प्रवेश किया। कल्याण डोंबिवली में उबाठा गुट को एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि हाल ही में उबाठा गुट के डोंबिवली शहर प्रमुख विवेक खामकर, महिला जिला संगठक कविता गावंड समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल हुए थे। इस अवसर पर कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, डोंबिवली उपजिला प्रमुख राजेश कदम, शहर प्रमुख राजेश मोरे, पूर्व नगरसेवक योगेश म्हात्रे, बंडू पाटिल सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक विश्वास के साथ लोग शिवसेना में हो रहे शामिल-

इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने
प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोग एक विश्वास के साथ शिवसेना में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सब का कारण ठाकरे गुट में इन सभी के साथ किया गया व्यवहार है, और दूसरी ओर राज्य सरकार एवं शिवसेना का काम अच्छा चल रहा है। विकास हमारा एजेंडा है।

ठाणे ही हमारी मातोश्री-

उपजिला प्रमुख प्रकाश म्हात्रे, पूर्व नगरसेविका प्रेमा प्रकाश म्हात्रे उबाठा गुट में सक्रिय थे। उनके साथ केशव पाटिल, शाखा प्रमुख परेश पाटिल, उमेश सुर्वे, अशोक पाटिल, विजय पाटिल और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शिवसेना का दामन थामा। प्रकाश म्हात्रे ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि हमें ठाकरे गुट में सम्मानजनक व्यवहार नहीं मिल रहा था। म्हात्रे ने कहा कि मैं 40 वर्षों से शिवसेना का काम कर रहा हूँ, लेकिन मातोश्री पर मुझे कोई नहीं जानता। जब तक बालासाहब जीवित थे तब तक हमारी श्रद्धा थी, लेकिन अब से ठाणे ही हमारी मातोश्री है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सांसद श्रीकांत शिंदे ने पिछले दस सालों में कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है, इसलिए हम उनसे अलग नहीं रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon