फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी छापेमारी कर लूटने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Spread the love

फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी छापेमारी कर लूटने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

जुलाई में नवी मुंबई के ऐरोली में एसीबी अधिकारी बताकर लुटे थे 35 लाख रूपये। विरार पुलिस की मदद ने नवी मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – पुलिस ने एक गिरोह के मुखिया को गिरफ्तार किया है, जिसने इसी साल जुलाई महीने में एक सेवा निवृत्त सरकारी अधिकारी के आवास पर फर्जी छापेमारी कर नकदी समेत 35 लाख का कीमती सामान लूट लिया था। जाँच से जुड़े एक अधिकारी ने बुधवार को उक्त जानकारी दी। गिरोह ने 21 जुलाई को खुद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बताकर छह लोग ऐरोली में शिकायतकर्ता के घर में घुस गये थे। शिकायतकर्ता पूर्व में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) में कार्यरत था।

अधिकारी ने बताया कि गिरोह के लोगों ने उक्त घर में तलाशी ली और नकदी तथा 34.85 लाख रूपये कीमत के कीमती सामान लेकर फरार हों गये। गिरोह ने यह भी धमकी दी थी की यदि इसका विरोध किया गया तो शिकायतकर्ता की पत्नी को जान से मार देंगे।

रबाले पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद भादंसं के तहत डकैती, आपराधिक धमकी, फर्जी तौर पर खुद को सरकारी अधिकारी बताने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले के सन्दर्भ में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था और मुखिया अमित वारिक – 35 की तलाश कर रही थी। हाल ही में नवी मुंबई पुलिस को पता चला की वारिक विरार के चन्दनसर इलाके में है। विरार पुलिस की मदद से उन्होंने उसे 22 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon