खुलेआम घूम रहा तड़ीपार अपराधी गिरफ्तार

Spread the love

खुलेआम घूम रहा तड़ीपार अपराधी गिरफ्तार

कल्याण क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

आकीब शेख

कल्याण – कल्याण क्राइम ब्रांच ने मुंबई व ठाणे से डेढ़ साल के तड़ीपार किए गए एक अपराधी को बुधवार रात डोंबिवली के शेलारनाका से गिरफ्तार किया है। तड़ीपार अपराधी का नाम अक्षय कचरू अहिरे (22) बताया गया है। पुलिस आयुक्तालय के अनुसार अक्षय अहिरे नामक अपराधी को मार्च 2023 में मुंबई और ठाणे जिले से 18 महीनों के लिए जिलाबदर किया गया था। लेकिन 30 अगस्त की रात करीब 9 बजे शेलारनाका के पास अक्षय घूमता हुआ नजर आया। जिसके बाद कल्याण क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने फिर से अहिरे के ऊपर मनाही आदेश का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर उसे जिले के बाहर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon