पिता के साथ होटल में डिनर करने गई नाबालिग से छेड़छाड़। पिड़ीता की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

Spread the love

पिता के साथ होटल में डिनर करने गई नाबालिग से छेड़छाड़। पिड़ीता की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – बांद्रा पुलिस ने मंगलवार को होटल में आई एक 13 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक वेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित लड़की को गलत तरीके से छुआ और शिकायतकर्ता लड़की पर अपना फोन नंबर लिखा हुआ एक कागज भी फेंका। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहबाद खान रफद खान – 19 के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है। आरोपी फिलहाल होटल में ही रह रहा था, पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शिकायतकर्ता लड़की सोमवार रात अपने पिता और उनके दोस्तों समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बांद्रा के एक प्रतिष्ठित होटल में डिनर के लिए गई थी। उस समय वहां मौजूद आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसकी बात को नजरअंदाज किया गया तो आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर लिखा हुआ कागज लड़की पर फेंक दिया। उसने उसे छुआ भी। इसलिए पीड़ित लड़की ने इस मामले में बांद्रा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बांद्रा पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon