प्रशासन मस्त, जनता त्रस्त : पानी समस्या से जूझ रहे भांडुप वासियों का मनपा वार्ड कार्यालय पर मोर्चा, अधिकारीयों को दी चेतावनी

Spread the love

प्रशासन मस्त, जनता त्रस्त : पानी समस्या से जूझ रहे भांडुप वासियों का मनपा वार्ड कार्यालय पर मोर्चा, अधिकारीयों को दी चेतावनी

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई : भांडुप सस्थित पाटिल वाड़ी इलाके के निवासी पिछले कई दिनों से पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। महानगर पालिका के अधिकारी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे नाराज नागरिकों ने सोमवार को मनपा वार्ड के जलापूर्ति विभाग कार्यालय तक मार्च निकाला और तत्काल जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

पिछले डेढ़ साल से पाटिल वाड़ी के सौ से ज्यादा परिवार पानी की समस्या से दो – चार हो रहे हैं। नागरिकों ने आरोप लगाया है कि महानगर पालिका अधिकारियों ने क्षेत्र में आने वाली पानी की पाइप को क्षेत्र के एक निजी डेवलपर के कंस्ट्रक्शन साइट की ओर मोड़ दिया है, नतीजतन स्थानीय नागरिकों को बहुत कम दबाव पर पानी की आपूर्ति हो रही है, इसलिए कभी-कभी उन्हें पानी के लिए दूसरे क्षेत्रों में भी जाना पड़ता है। पानी का प्रेशर कम होने के कारण कई लोगों को पानी भरने में ही पूरा दिन बर्बाद करना पड़ता है।

नागरिकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल में कई बार महानगर पालिका अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई, लेकिन अधिकारी इस मामले की अनदेखी कर रहे थे, इसलिए नाराज नागरिकों ने भांडुप में जल आपूर्ति विभाग कार्यालय पर मोर्चा निकाला। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों के भीतर जलापूर्ति सुचारू नहीं हुई तो जनता उग्र आंदोलन का रुख अपनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon