जुलाई महीने में होगा महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार – देवेंद्र फड़णवीस

Spread the love

जुलाई महीने में होगा महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार – देवेंद्र फड़णवीस

फडणवीस के दावे पर सत्ताधारी दोनों दलों के नेताओं में बढ़ी बेचैनी। हालांकि अभी तारीखों पर कोई स्पष्टिकरण नहीं 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – राज्य में शिंदे – फडणवीस सर्किट को सत्ता में आये पूरा एक साल बीत चूका है, बावजूद इसके राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई तर्क दिए जा रहे हैं। इससे पहले शिंदे गुट के नेताओं की ओर से दावा किया गया था कि जून में कैबिनेट का विस्तार होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरों ने इस सुगबुगाहट को समय समय पर हवा दी। हालांकि, कैबिनेट विस्तार के फैसले में देरी हुई है। अब शिंदे-फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार कब होगा इसकी घोषणा खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कर दी है।

देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि राज्य में कई समस्याएं हैं, जिसके लिए लगातार दिल्ली जाकर फॉलोअप करना पड़ता है, और उसको लेकर कई बार बैठकें भी होती रहती हैं। हम कैबिनेट का विस्तार भी करना चाहते हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अंतिम फैसला लेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि हम जुलाई में राज्य कैबिनेट का विस्तार करेंगे।

केंद्रीय कैबिनेट विस्तार पहले या राज्य? इस सवाल पर देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कैबिनेट विस्तार का एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं है। हमें यह भी नहीं पता कि केंद्र का कैबिनेट विस्तार कब होगा, हम राज्य के कैबिनेट विस्तार में अधिक रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon