वालीव पुलिस की कार्रवाई, गुटखा के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

वालीव पुलिस की कार्रवाई, गुटखा के साथ एक गिरफ्तार

अजहर शेख

वसई : वालीव पुलिस स्टेशन अंतर्गत मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग रोड, वसई पूर्व में एक वाहन में भरा लाखों रुपये अवैध गुटखा की खेप वालीव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि,महाराष्ट्र राज्य में गुटखा समेत अन्य प्रदार्थ पुरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। उसके बावजूद लोगों द्वारा चोरी छुपे प्रतिबंधित प्रदार्थ विक्री व ले जाते देखे जाते है। हालांकि, इनपर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग रोड, शिमला होटेल,ब्रह्म सेल, वसई पूर्व स्थित टाटा वाहन क्र.एमएच 48/बी 5955 में विभिन्न कंपनियों के अवैध गुटखा बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि,अवैध गुटखा की कुल कीमत 448,200 रुपये आकी गयी है। यह अवैध गुटखा महाराष्ट्र प्रतिबंध है। वाहन व गुटखा कुलमिलाकर 748,200 रुपये का माल जप्त किया गया है और आरोपी निरजकुमार सहानी (34) को गिरफ्तार किया गया है तथा मामले में वालीव थाने में कलम 328,272,273,188 व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon