धनगर एकता मंच, ठाणे ने मनाया गुरुपूर्णिमा दिवस

Spread the love

धनगर एकता मंच, ठाणे ने मनाया गुरुपूर्णिमा दिवस

विशेष दिन पर पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर को किया याद, अहिल्यादेवी होलकर के दिखाए रास्ते पर चलने की ली शपथ

ठाणे । बीते सोमवार को देशभर में गुरुपूर्णिमा दिवस बनाया गया। इस विशेष दिन के अवसर पर ठाणे के मनोरमानगर में धनगर समाज के लोगों ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर को याद किया। जानकारी के अनुसार धनगर एकता मंच, ठाणे नामक इस संस्था की ओर से देशभर में धनगर समाज की गुरुमाता कही जानेवाली अहिल्यादेवी होलकर को वंदन एवं पुष्प अर्पित करने का कार्यक्रम शहर के मनोरमानगर स्थित सिध्देश्वर स्कूल में आयोजित किया था। इस मौके पर तमाम धनगर समाज लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस दौरान सभी ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर को पुष्पअर्पण करते हुए उनकी पूजा – अर्चना की। साथ ही अहिल्यादेवी होलकर का वंदन करते हुए उनके कार्यों को याद किया, इस दौरान सभी ने अहिल्या देवी पर अपने विचार प्रकट करते हुए उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने की शपथ ली।

इसके अलावा देश भर में अहिल्यादेवी होलकर के किए गए कार्यों को लोगों के बीच प्रचलित करने तथा जागरूकता फैलाने का कार्य करने की गवाही दी। बता दें कि धनगर एकता मंच, ठाणे नामक यह संस्था ठाणे जिले में धनगर समाज को एकत्रित करने, समाज के प्रति हितकार्य करने, समाज के गरीब – पिछड़े लोगों मुख्यधारा में लाने के लिए अग्रसर होकर काम कर रही है। अभी हाल ही में 31 मई को इस संस्था द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर जयंती ठाणे शहर के सबसे बड़े उत्सव के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम में धनगर एकता मंच ठाणे के वरिष्ठ सल्लगार नरहरि कोकरे सर, अध्यक्ष अखिलेश पाल, कार्याध्यक्ष दिगंबर लवटे, महिला अध्यक्षा अनीता हिलाल, खजिनदार संपत पांढ़रे, महासचिव गोविंद माने, युवा सनी कोकेरे, सहसचिव अशोक पाल, सहसचिव राजू कोलेकर, प्रचार – प्रसार प्रमुख सतेंद्र पाल, सहसचिव रामवृक्ष पाल, शशिकांत अरविंद पाल, राजेंद्र पाल मंगल कोलेकर ताई, शबाना ताई सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon