मुख्यमंत्री के आदेशानुसार राज्य में मराठाओं का सर्वें ठाणे जिले से शुरू 

Spread the love

मुख्यमंत्री के आदेशानुसार राज्य में मराठाओं का सर्वें ठाणे जिले से शुरू 

जरांगे पाटिल की चेतावनी मराठा आरक्षण की मांग पर अड़े रहेंगे, मंगलवार को यात्रा के चौथे दिन पुणे से मुंबई कूच जारी 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

ठाणे – महाराष्ट्र में मराठा कम्युनिटी का सर्वे मंगलवार को ठाणे से शुरू हो गया है। राज्य के करीब 4250 कर्मचारियों को सर्वे का काम सौंपा गया है। राज्य पिछड़ा आयोग 23 से 31 जनवरी तक सर्वे का काम पूरा करेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 20 जनवरी को कहा था कि सर्वे से यह पता चलेगा कि मराठा कम्युनिटी के लोग सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से कितने पिछड़े हैं।

इधर मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल की पदयात्रा मंगलवार को पुणे के रंजनगांव से मुंबई की ओर बढ़ गई है,मंगलवार को पदयात्रा का चौथा दिन रहा । जरांगे ने कहा कि हम अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। जरांगे राज्य के मराठाओं को कुनबी समाज में तत्काल शामिल कराने मांग कर रहे है। इससे पूरी कम्युनिटी OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) की श्रेणी में आ जाएगी और आरक्षण का लाभ ले सकेगी।

उन्होंने 20 जनवरी को जालना से मुंबई तक के लिए पदयात्रा शुरू की थी। यह पदयात्रा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन मुंबई पहुंचेगी। मुंबई के आजाद मैदान या शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की तैयारी है। जरांगे ने कहा था कि अगर महाराष्ट्र सरकार आंदोलन को नजरअंदाज करेगी तो वे मुंबई में भूख हड़ताल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon