आडिवली में लेबर कांट्रेक्टर की हत्या, मजदूर गिरफ्तार

Spread the love

आडिवली में लेबर कांट्रेक्टर की हत्या, मजदूर गिरफ्तार

चाकू से मार कर उतारा मौत के घाट

आकीब शेख

कल्याण – सोमवार की रात डोंबिवली के मानपाडा पुलिस थाना क्षेत्र के आडिवली में एक मजदूर ने लेबर सप्लाई को लेकर 34 वर्षीय लेबर कांट्रेक्टर की निर्मम हत्या कर दी। मृतक का नाम सरोज सिंह बताया जा रहा है। मानपाडा पुलिस के अनुसार मृतक सरोज सिंह लेबर कांट्रेक्टर था जो, निर्माणाधीन इमारतों में मजदूर सप्लाई किया करता था। वहीं रोहतास, बिहार का रहने वाला मजदूर सुमन उमाशंकर यादव नामक 24 वर्षीय युवक को, सरोज का लेबर सप्लाई करना पसंद नहीं था, जिसको लेकर वह काफी नाराज था। इसी के चलते सोमवार रात सुमन ने आडिवली की मराठी स्कूल के पीछे सरोज सिंह के ऊपर चाकू से हमला कर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इस घटना में रितेश गायकर की शिकायत पर मानपाडा पुलिस ने सुमन उमाशंकर यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मानपाडा थाने की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon