गर्लफ्रेंड से हुईं अनबन तो पुलिस कांस्टेबल ने कर ली आत्महत्या। जान देने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की सेल्फी

Spread the love

गर्लफ्रेंड से हुईं अनबन तो पुलिस कांस्टेबल ने कर ली आत्महत्या। जान देने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की सेल्फी

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मोहब्बत की आग किसी की जिंदगी को रोशन कर देती है और किसी को जलाकर राख कर देती है। इसी का एक ताजा मामला मुंबई के वर्ली इलाके से सामने आया है। मुंबई में एक पुलिस कांस्टेबल ने सिर्फ इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी क्योंकि उसका अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था।

पुलिस कांस्टेबल की उम्र महज 27 साल थी, उसने न केवल सुसाइड की बल्कि सुसाइड करने से पहले फांसी का फंदा गले में डालकर फोटो भी क्लिक की और इस फोटो को अपनी गर्लफ्रेंड की दोस्त को भेज दिया, जिससे गर्लफ्रेंड को पता लग जाए कि उसने सुसाइड किया है।

कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच झगड़ा इसलिए हुआ था क्योंकि कांस्टेबल इंस्टाग्राम पर दूसरी लड़कियों से बातचीत करता था। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात तक़रीबन 10 बजे की है, जब सालुंखे ने लाइब्रेरी की खिड़की पर लगे लोहे के ग्रिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सालुंखे मुंबई पुलिस के लोकल आर्म्स विभाग में पोस्टेड था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सालुंखे मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहने वाली एक 23 वर्षीय लड़की से प्यार करता था। दोनों अप्रैल महीने से एकदूसरे से मिलना जुलना किया करते थे। आरोप है कि मृतक कांस्टेबल दूसरी महिलाओं के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था, जिस वजह से उसका और उसकी प्रेमिका के बीच झगड़ा हुआ था।

सूत्रों ने बताया कि रविवार की शाम 4 बजे के करीब वर्ली चौपाटी पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद 6 बजे के करीब कॉन्स्टेबल ने उसे दादर स्टेशन पर ड्राप कर घर आया। इसके बाद साढ़े 6 बजे के करीब उसने अपनी प्रेमिका को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया और रात दस बजे के करीब फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।

पुलिस ने मृतक कांस्टेबल के भाई का बयान दर्ज किया है, जिसमें उसने किसी को आरोपी या किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है। इस मामले में पुलिस ने ADR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon