अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के सहयोगी रियाज भाटी पर मुंबई में मामला दर्ज 

Spread the love

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के सहयोगी रियाज भाटी पर मुंबई में मामला दर्ज 

खार पुलिस ने गवाह को धमकाने और जबरन वसूली मामले में दर्ज की एफआईआर। जाँच में जुटी पुलिस 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी रियाज भाटी के खिलाफ जबरन वसूली और गवाह को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रियाज भाटी और उसके करीबी सहयोगी ने उसे धमकी दी है कि वह गवाही देने के लिए अदालत में न जाये, उक्त मामले की जाँच मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छोटा शकील के करीबी रियाज भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उस पर जबरन वसूली करने और गवाह को जान से मारने की धमकी देने दी है। शिकायत में भाटी पर आरोप है कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर गवाह को धमकाया की वह उसके खिलाफ गवाही न दे, इसके बावजूद यदि उसने ऐसा किया तो उसे जान से मार दिया जायेगा।

खार पुलिस ने रियाज भाटी और उसके गुर्गे के खिलाफ आईपीसी की धारा 195-A,506-2 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

ऐसा माना जाता है कि रियाज भाटी के डॉन दाऊद इब्राहिम से भी संबंध हैं, रियाज भाटी को दाऊद इब्राहिम का कथित सहयोगी माना जाता है। हालांकि साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में भाटी ने दावा किया था कि उसका दाऊद इब्राहिम से कोई लिंक नहीं है। वह खुद को एक बिज़नेसमैंन बताता है। साल 2021 में राकांपा नेता नवाब मालिक ने रियाज भाटी के भाजपा नेताओं से दोस्ती का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon