मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अंडरवीयर पर कमल छपा है, बिना इसके उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहने दिया जायेगा – संजय राऊत
संजय राऊत के मुख्यमंत्री पर दिए विवादित बयान से भड़के शिंदे गुट के कार्यकर्ता। मुलुंड में राकांपा की अंडरवियर पहने संजय राऊत के पोस्टर पर बरसाए चप्पल
योगेश पाण्डेय – संवाददाता
मुंबई – शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के सांसद संजय राऊत के मुख्यमंत्री पर दिए गये विवादित बयान पर शिवसेना शिंदे गुट की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। दरअसल संजय राऊत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अंडरवियर को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसमें कहा था कि एकनाथ शिंदे के अंडरवियर पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल छपा है। जिसे लेकर शिंदे गुट की शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने संजय राऊत का जमकर विरोध किया है। मुलुंड में प्रदर्शन के दौरान शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा पोस्टर लगाया जिसमें संजय राऊत के अंडरवियर पर राकांपा का चिन्ह दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे किसका अंडरवियर पहनते हैं, इसकी जाँच होनी चाहिए, ऐसा वक्तव्य संजय राऊत ने एक पत्रकार परिषद के दौरान किया था। शिंदे अभी – अभी भाजपा में शामिल हुए हैं, आप उनका अंडरवियर देखेंगे तो पता चलेगा की उसपर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल छपा मिलेगा। बिना ऐसा किये वे मुख्यमंत्री पद पर नहीं बने रह पाएंगे। संजय राऊत ने टिप्पणी करते हुए कहा।
संजय राऊत ने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे अभी – अभी गुलाम भी बने हैं और गुलामों को अपनी राय व्यक्त करने या स्वभिमान दिखाने का अधिकार नहीं होता है। आपस में लोगों को लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करना यही भाजपा की राजनीती है। संजय राऊत की इस टिप्पणी पर शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने राकांपा की अंडरवीयर पहने संजय राऊत के पोस्टर पर चप्पल मारकर राऊत के खिलाफ घोषणाबाजी भी की।