बच्चा चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मामला सुलझाते हुए अस्पताल में कराया भर्ती

बच्चा चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मामला सुलझाते हुए अस्पताल में कराया भर्ती

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

ठाणे – इन दिनों राज्य के प्रमुख महानगरों में बच्चा चोरी की अफवाहों से जनता के बिच भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस द्वारा लगातार जनता से इन अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील भी कर रही है। इसी बिच कलवा के विटावा इलाके में गुरुवार की रात एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस महिला को बच्चा चुराने वाले गिरोह का सदस्य समझकर पीटा गया। कलवा पुलिस ने पिटाई से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया की जब महिला विटावा के सूर्यनगर इलाके से गुजर रही थी तभी इलाके की कुछ महिलाओं ने उसे रोककर पूछताछ की। कोई समाधान कारक जवाब नहीं मिलने पर बच्चों के अपहरण की अफवाह के चलते महिलाओं ने उस महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और बाद में पुलिस थाने ले गई। महिला की घायल अवस्था को देखते हुए कलवा पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान आसपास के परिसर से किसी बच्चे का अपहरण नहीं हुआ है साथ ही किसी ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने बताया कि अफवाहों के चलते महिला को पीटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस महानगर न्यूज़पेपर के लिए आवश्यकता है पूरे भारत के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 7400225100,8976727100
%d bloggers like this: