
गोदाम से चोरी हुए इलेक्ट्रॉनिक्स ईयर फोन बरामद
भिवंडी – विगत सप्ताह पूर्णा गांव स्थित एक गोदाम का पतरा तोड़ कर लगभग 10 लाख 89 हजार रूपये का इलेक्ट्रॉनिक्स समान चोरी प्रकरण में नारपोली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गया सभी इलेक्ट्रॉनिक्स समान को बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्णा गांव के द्रौपदी छाया कंपाउड स्थित भगवती नामक गोदाम के छत का पतरा तोड़ कर अज्ञात चोर ने गोदाम में प्रवेश करते हुए 33 बाॅक्सो में रखा लगभग 10 लाख 89 हजार रुपये के ईयर फोन चोरी कर फरार हो गया था। नारपोली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटिल जांच के दौरान पुलिस सहायक निरीक्षक चेतन पाटिल को गुप्त सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति ईयर फोन का सैंपल बिक्री करने के लिए अंजूरफाटा पर आ रहा है। सूचना के आधार पर अंजुरफाटा से 32 वर्षीय संदिग्ध सलमान हारून खान निवासी दिल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया गया ईयर फोन बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। वह भिवंडी से कवाड़ समान खरीदकर उसे दुकानों पर बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने का काम करता था। जांच में सलमान ने बताया कि वह ईयरफोन मुंबई निवासी चांदबाबू बरखास से खरीदा है। नारपोली पुलिस ने चांदबाबू बरखास को गिरफ्तार कर उसके पास से ईयरफोन का बॉक्स बरामद कर लिया है।